
Sanam Teri Kasam भारतीय हिन्दी फिल्म है, जिसका निर्देशन राधिका राव और विनय सप्रू ने किया है। इसका निर्माण दीपक मुकुट ने किया है। इस फिल्म में मुख्य किरदार में हर्षवर्धन राणे और पाकिस्तानी अभिनेत्री मावरा हुसैन हैं। यह फिल्म 5 फरवरी 2016 को सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई।( इसे 7 फरवरी 2025 को दर्शकों के लिए Re-release किया गया है)
Other movies & webseries blogs –https://dailynews22.com/category/movies-web-series/
कलाकार :
हर्षवर्धन राणे — इन्दर परिहार
मावरा हुसैन — सरस्वती पार्थसारथी / सरु
मनीष चौधरी — जयराम पार्थसारथी, सरु के पिता
प्युमोरी मेहता — सरु की माँ
दिवयेत्ता सिंह — कावेरी पार्थसारथी, सरु की बहन
सुदेश बेरी — राजिन्दर परिहार, इन्दर के पिता
अनुराग सिन्हा — अभिमन्यु शास्त्री, सरु का दोस्त, बाद में मंगेतर
मुरली शर्मा — पुलिस अफसर
श्रद्धा दास — रूबी मल्होत्रा
रवि शर्मा — पंडित
विजय राज़
सिद्धांत घेगडमल — अमित
* गिरधर स्वामी Casting director
हर्षवर्धन राणे :

हर्षवर्धन राणे (जन्म 16 दिसंबर 1983) एक भारतीय अभिनेता हैं, जो मुख्य रूप से तेलुगु और हिंदी फिल्मों में काम करते हैं। राणे ने तेलुगु फिल्म थकिता थकिता (2010) से अपनी शुरुआत की, और सनम तेरी कसम (2016) से हिंदी फिल्म में शुरुआत की , जिसके लिए उन्हें सुपरस्टार ऑफ़ टुमॉरो – मेल नामांकन के लिए स्टारडस्ट अवार्ड मिला।
मावरा हुसैन :

इनका जन्म कराची में 28 सितम्बर 1992 को हुआ था। इनका परिवार बाद में इस्लामाबाद आ गया और वहीं इनका लालन-पालन हुआ। यहीं अपने भाई और बहन के साथ इन्होंने अपनी पढ़ाई शुरू की। इन्होंने सातवीं कक्षा के दौरान अपने नाम की वर्तनी “Hussain” से “Hocane” कर दी। हालांकि इनके नाम का उच्चारण “हुसैन” ही है। विद्यालय की पढ़ाई पूरी होने के बाद इन्होंने इस्लामाबाद के बहरिया कॉलेज में प्रवेश लिया।